हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की संसद में गूंजेगा रिजवान की सेना का शर्मनाक प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को देना होगा बयान

Champions Trophy 2025: मेजबान पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में एक भी जीत नहीं दर्ज कर सकी और पॉइंट्स टेबल में नंबर 4 पर रही। मोहम्मद रिजवान की सेना के इस खराब प्रदर्शन से अब फैंस के साथ ही साथ पाकिस्तानी सरकार भी हैरान है। जिसके कारण यह मुद्दा अब संसद में उठाया जाएगा।

विज्ञापन
Champions Trophy 2025: Pakistan Parliament

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को होस्ट कर रही पाकिस्तान टीम का टूर्नामेंट में सफर शर्मनाक अंदाज में खत्म हो गया। मेजबान पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में एक भी जीत नहीं दर्ज कर सकी और पॉइंट्स टेबल में नंबर 4 पर रही। मोहम्मद रिजवान की सेना के इस खराब प्रदर्शन से अब फैंस के साथ ही साथ पाकिस्तानी सरकार भी हैरान है। जिसके कारण यह मुद्दा अब संसद में उठाया जाएगा।

पाकिस्तान की हार पर बोलेंगे प्रधानमंत्री

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम ने अपना सफर न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू किया था। इस मुकाबले में टीम को 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया के खिलाफ पाक टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ जब रिजवान सेना इज्जत बचाने उतरी को बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।

विज्ञापन

पाक और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम के सफर का अंत होते ही अब सरकार ने इस मुद्दे का संज्ञान ले लिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने बताया है कि संसद में इस पर बात की जाएगी।

राणा सनाउल्लाह ने बताया क्या है आगे का प्लान 

एक चैनल से बातचीत के दौरान राणा सनाउल्लाह ने बताया की खुद प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ व्यक्तिगत रूप से इस मुद्दे पर बोलेंगे। पीसीबी के चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हो सकती है। संसद में रिजवान सेना के खराब प्रदर्शन पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में भी टीम के खराब प्रदर्शन पर चर्चा होगा। पीसीबी एक स्वतंत्र संस्था है, लेकिन पाकिस्तान में उसके बाद भी सरकार इससे जुड़े कई फैसले लेती है। संसद में हार का मुद्दा उठने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: इमाम उल हक ने बताया पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम का काला सच! साथी खिलाड़ियों की खोली पोल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola