Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ उपलब्धता पर संशय बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के दौरान एक कैच लेते समय हेनरी के दाहिने कंधे पर चोट लगी थी। हालांकि उन्होंने इसके बाद कुछ ओवर गेंदबाजी की, लेकिन पूरी तरह सहज नहीं दिखे। इसी बीच न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने हेनरी की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
कोच गैरी स्टीड ने दिया बड़ा अपडेट
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने मीडिया से बातचीत में बताया, “मैट ने अपने कंधे पर गिरावट के बाद असहज महसूस किया। सकारात्मक बात यह है कि वह मैदान पर लौटकर गेंदबाजी कर सके। हमने उनकी जांच करवाई है और हम उन्हें खेलने का पूरा मौका देंगे, लेकिन अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वह अभी भी दर्द में हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह ठीक होंगे।”
टूर्नामेंट में लिए हैं 10 विकेट
हेनरी ने टूर्नामेंट में अब तक 10 विकेट लिए हैं, जिसमें भारत के खिलाफ ग्रुप चरण में 42 रन देकर 5 विकेट शामिल हैं। यदि वह फाइनल के लिए फिट नहीं हो पाते हैं, तो जैकब डफी या नाथन स्मिथ को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी के दोनों देशों की टीम
न्यूजीलैंड की टीम: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, नाथन स्मिथ
भारत की टीम: भारत क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines