हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Champions Trophy के लिए एक्सपर्ट्स ने चुनी टीम इंडिया, शमी-संजू को मिली जगह

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। उससे पहले क्रिकेट एक्सपर्ट ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन किया है।

विज्ञापन
Indian Cricket Team

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, वहीं चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर 7 टीमों का ऐलान हो चुका है। अब सिर्फ टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की चोट पर ताजा अपडेट को लेकर टीम इंडिया का ऐलान होने में देरी हो रही है। वहीं कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने अब चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बेस्ट टीम इंडिया चुनी है। जिसमें मोहम्मद शमी और संजू सैमसन को भी चुना गया है।

स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट एक्सपर्ट ने चुनी टीम इंडिया

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर टीम इंडिया का ऐलान होने में देरी हो रही है, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर्स अपनी-अपनी राय टीम के स्क्वॉड को लेकर दे रहे हैं। वहीं अब स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और इरफान पठान ने टीम इंडिया का चयन किया है। जिसमें 2 स्पिनर, 3 तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर को चुना है। तेज गेंदबाजों में लंबे समय के बाद मोहम्मद शमी को भी क्रिकेट एक्सपर्ट ने चुना है। शमी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला वनडे मुकाबला विश्व कप 2023 में खेला था।

ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: कंफर्म नहीं कोहली का खेलना, कहीं भारी न पड़ जाए विराट को ये गलती

विज्ञापन

इसके अलावा दो विकेटकीपर्स में ऋषभ पंत और संजू सैमसन को चुना गया है। इसके अलावा केएल राहुल को बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा पेस ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या को चुना है। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजों में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है। एक्सपर्ट ने चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए शुभमन गिल की जगह यशस्वी जायसवाल को चुना है। हालांकि गिल को भी टीम में रखा है।

एक्सपर्ट द्वारा चुनी गई टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- फिट होने के बाद भी अश्विन-सुंदर नहीं खेलेंगे रणजी क्रिकेट, जानें वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola