हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CT 2025: बीच मैदान विराट ने क्यों पकड़े अक्षर पटेल के पैर? वीडियो हो रहा वायरल

Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए मैच में विराट कोहली को अक्षर पटेल के पैर छूते हुए देखा गया था, हालांकि अक्षर ने उनको रोक दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
CT 2025 Virat Kohli-Axar Patel

Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने आखिरी लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया। इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी कमाल की रही थी, खासकर स्पिन गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों को ज्यादा देर क्रीज पर टिकने नहीं दिया था। हालांकि केन विलियमसन ने जरूर न्यूजीलैंड के लिए अच्छी पारी खेली थी, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अक्षर पटेल की एक गेंद पर विलियमसन चारो खाने चित हो गए थे, जिसके चलते केएल राहुल ने विलियमसन को आसानी से स्टंप कर दिया था।

कोहली ने पकड़े अक्षर के पैर

एक समय जब केन विलियमसन बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से मैच को जीत लेगी, लेकिन अक्षर पटेल ने फिर टीम इंडिया को विलियमसन के रूप में बड़ी सफलता दिलाई। यहां मैच का पूरा रुख ही बदल गया था। इसके बाद विराट कोहली को मैदान पर मजाक मस्ती करते हुए अक्षर पटेल के पैर छूते हुए देखा गया था।

ये भी पढ़ें:- CT 2025: पहले ही मैच में छा गए मिस्ट्री वरुण चक्रवर्ती, अपने नाम किया खास रिकॉर्ड

विज्ञापन

हालांकि, अक्षर ने उनको ऐसा करने से रोक लिया था और दोनों पिच पर बैठ गए थे। इस मैच का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अक्षर पटेल ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। अक्षर ने गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में महज 32 रन देकर 1 विकेट चटकाया था।

विलियमसन ने खेली थी 81 रन की पारी

भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम के सामने जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी न्यूजीलैंड की टीम 205 रन पर ढेर हो गई थी। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली थी। जिसके लिए उन्होंने 120 गेंदों का सामना किया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CT 2025: सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या होगा प्लान?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola