IND vs AUS Semifinal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं तो वहीं कंगारू टीम महज एक मैच ही पूरा खेल पाई थी। ऑस्ट्रेलिया के मैच बारिश के चलते रद्द हो गए थे। टीम इंडिया ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को हराया था। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 4 स्पिनर्स को प्लेइंग इलेवन में चुना था। दुबई की पिच पर अभी तक स्पिनर्स का दबदबा रहा है ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या सेमीफाइनल में रोहित 4 स्पिन गेंदबाजों के साथ ही उतरने वाले हैं?
क्या 4 स्पिनर्स के साथ उतरेंगे रोहित?
भारत का आखिरी लीग मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही थी, लेकिन टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। इस मैच में 10 में से 9 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने ही चटकाए थे। जिसमें से 5 विकेट वरुण चक्रवर्ती ने हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के इन 5 खिलाड़ियों से है टीम इंडिया को खतरा, पहले भी दे चुके हैं गहरे जख्म
अभी तक वरुण को इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन जैसे ही उनको कीवी टीम के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया उन्होंने साबित कर दिया कि वे कितने बड़े मैच विनर है। ऐसे में एक बार फिर से वरुण चक्रवर्ती खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
क्या हर्षित राणा को मिलेगा मौका?
न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज गेंदबाज हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था। उससे पहले हर्षित को दोनों मैचों में खेलने का मौका मिला था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले सेमीफाइनल मैच में हर्षित को मौका मिलता है या नहीं।
ये भी पढ़ें:- Video: ‘रोहित शर्मा को टीम में नहीं होना चाहिए’, TMC सांसद ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
31 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
51 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मचा रहे धमाल, भारत का स्कोर 50 के पार
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines