Champions Trophy 2025: पाकिस्तानी टीम का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सफर बेहद शर्मनाक अंदाज में खत्म हो गया। टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और पॉइंट्स टेबल में नंबर 4 पर रही। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम का सफर खत्म होने के बाद सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने अपने साथी खिलाड़ियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए विवादित बयान दिया है।
इमाम उल हक ने टीम पर लगाया बड़ा आरोप
मौजूदा समय में खराब दौर से गुजर रही पाकिस्तानी टीम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। पिछले 2 सालों में टीम ने 3 कप्तान बनाए हैं। जिसमें बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल है। मौजूदा समय में वनडे और टी20 फॉर्मेट की कप्तानी मोहम्मद रिजवान कर रहे हैं, तो वहीं टेस्ट में ये जिम्मेदारी शान मसूद को सौंपी गई है।
चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने एक इंटरव्यू में ड्रेसिंग रूम का काला सच बता दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में इमाम उल हक से जब पूछा गया कि लीडर शब्द सुनने के बाद किसका नाम दिमाग में आता है, तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। इमाम ने इस सवाल के जवाब में कहा, ‘लीडर का कोई नाम तो आ नहीं रहा मेरे जहन में, सारे आपस में लड़ रहे हैं।’ वायरल वीडियो कब का है, ये अभी कहा नहीं जा सकता है।
पाक टीम का घरेलू मैदान पर शर्मनाक प्रदर्शन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की टीम ने 3 मुकाबले खेले। जिसमें उनकी टीम को 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा। जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। पाकिस्तान टीम ने साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी की उनकी टीम टाइटल को डिफेंड करने में सफल होगी। टाइटल डिफेंड करना तो दूर मोहम्मद रिजवान की टीम एक भी मुकाबले में टक्कर भी नहीं दे सकी। इस बीच रिपोर्ट्स आ रही हैं कि जल्द ही पाकिस्तानी टीम में बड़े बदलाव हो सकते
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: घर में ही पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती!, महज 1 पॉइंट के साथ खत्म हुआ टूर्नामेंट का सफर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines