Champions Trophy 2025: इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 177 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. जिसमें 12 चौके और 6 छक्के भी शामिल थे. इस शतक के साथ ही इब्राहिम जादरान ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. जादरान चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पारी खत्म होने के बाद जादरान ने अपनी सफलता का राज खोल दिया है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर बोले इब्राहिम जादरान
इंजरी के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे इब्राहिम जादरान ने 177 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद मिड मैच शो में कहा कि, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना आसान नहीं है, मैं 7 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस आया हूं लेकिन मैंने पिछले 1 साल से वनडे क्रिकेट नहीं खेला था। मुझसे उम्मीदें थीं और मैंने अच्छा खेला। मैंने खुद को दबाव में रखा और मैंने इस पारी का आनंद लिया। मैंने अपना समय लेने की कोशिश की, मैंने अपनी बेसिक बातों पर काम किया, मैं ज्यादा नहीं सोचना चाहता। मैं अनुशासित रहने की कोशिश करता हूं।’
जादरान ने इस खिलाड़ी को दिया शतक का श्रेय
मेंटॉर यूनिस खान और हेड कोच जोनाथन ट्रॉट के साथ हुई बातचीत के बारे में भी इब्राहिम जादरान ने खुलकर बोला। अपने साथी खिलाड़ी राशिद खान को शानदार बल्लेबाजी का श्रेय देते जादरान ने कहा,
‘यूनिस खान हमारे साथ अपना अनुभव साझा कर रहे हैं, उन्होंने पाकिस्तान में काफी क्रिकेट खेली है। मैंने पहले गेम में रन नहीं बनाए। वह पिछले कुछ सालों से जोनाथन ट्रॉट के साथ हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम अच्छा खेल रहे हो, तुम्हें एक बड़ी पारी खेलने की जरूरत है। जब भी आप 40 पार करते हैं, तो आपको 60-70 तक जाना होता है और फिर आप चूकने वाले नहीं हैं. मैं इसके बारे में सोच रहा था और मैंने इसे अपने खेल में उतारा। मैच से पहले मैंने राशिद से बात की और जब भी मैं उनसे बात करता हूं, मैं रन बनाता हूं। जब मैंने शतक बनाया, तो मैंने राशिद को धन्यवाद दिया।’
ये भी पढ़ें: AFG vs ENG: किंग कोहली भी छूटे पीछे, इब्राहिम जादरान ने विस्फोटक शतक से लाहौर में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines