Karun Nair: 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया था। दिल्ली की ओर से हिस्सा लेते हुए इस मैच में करुण नायर ने शानदार बल्लेबाजी की और 7 साल बाद आईपीएल में अर्धशतक ठोका। उनकी बल्लेबाजी में शानदार इंटेट दिखा। जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य बड़े गेंदबाजों के आगे नायर ने खुलकर बल्लेबाजी की और विरोधी टीम की बखिया उधेड़ दी। अपनी तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद नायर चर्चा में आ गए। माना जा रहा है कि उन्हें बीसीसीई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मौका मिल सकता है।
नायर ने खींचा ध्यान
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नायर ने 40 गेंदों में 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेल धमाल मचा दिया। आईपीएल में 7 साल बाद उन्होंने फिफ्टी जड़ी। ये उनकी ओर से आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर भी बन गया। नायर ने 22 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने शानदार पारी खेलकर सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। माना जा रहा है कि इस पारी की बदौलत नायर को भारतीय टीम में वापसी का मौका मिला जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई उन्हें अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी शामिल कर सकती है। याद दिला दें कि बीसीसीआई जल्द ही अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान करने वाली है।
घरेलू क्रिकेट में भी मचाया कोहराम
करुण नायर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक भी जड़ चुके हैं। इसके कुछ मैच के बाद ही उन्हें भारतीय टीम से दूर कर दिया गया। इस सीजन घरेलू टूर्नामेंट में भी नायर का बल्ला खूब चला। उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में 53.93 की औसत के साथ 863 रन जुटाए थे। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने 389.50 की औसत के साथ 779 रन बनाए थे। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने 255 रन बनाए थे, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।
घरेलू टूर्नामेंट में नायर शानदार बल्लेबाजी कर अपनी वापसी का दरवाजा खटखटा चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि नायर को आगामी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines