Buchi Babu Tournament 2024: बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 में आज जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज का धमाल देखने को मिला। इस मैच में टूर्नामेंट का पहला दोहरा शतक देखने को मिला, जो जम्मू-कश्मीर के नाम रहा। इस बल्लेबाज ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की।
शुभम ने जड़ा दोहरा शतक
जम्मू-कश्मीर की तरफ से छत्तीसगढ़ के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए शुभम खाजुरिया ने शानदार दोहरा शतक लगाया है। इस मैच में उन्होंने 368 गेंदों पर 202 रनों की पारी खेली। जिसमें उनके बल्ले से 17 चौके और 8 छक्के निकले।
ये भी पढ़ें:- साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के गले लगकर रोईं विनेश, भीड़ के भी निकले आंसू
खबर लिखे जाने तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 471 रन बना लिए थे। शुभम के अलावा जम्मू-कश्मीर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साहित लोत्रा ने भी शानदार शतक लगाया। साहिल ने इस मैच में 188 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पारस डोगरा ने 73 और अब्दुल शमद ने 58 रनों की पारी खेली। इस मैच में शुभम और साहित के बीच 223 रनों की साझेदारी देखने को मिली थी। बाद में साहिल के आउट होने के बाद शुभन और पारस के बीच 122 रनों की पार्टनरशिप देखने को मिली थी।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उत्कर्ष तिवारी ने 4 विकेट हासिल किए। फिलहाल मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। इससे पहले छत्तीसगढ़ की टीम ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे। छत्तीसगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयुष पांडे ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। आयुष ने पहली पारी में 138 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 16 चौके और छक्का लगाया था। इसके अलावा अमनदीप ने 65 रन बनाए थे।
जम्मू-कश्मीर की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी। आबिद मुश्ताक ने जम्मू-कश्मीर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा साहिल लोत्रा ने 4 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- भारत, श्रीलंका और यूएई नहीं, अब ये देश कर सकता है टी20 विश्व कप की मेजबानी
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
1 hr agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
8 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
9 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
9 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
10 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
10 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
11 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines