Brendan Taylor: जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर के ऊपर आईसीसी ने 3 साल का बैन लगाया था, जिसकी वजह से वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो गए थे। हालांकि अब स्टार खिलाड़ी का बैन खत्म हो गया है। ऐसे में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम में जगह मिली है। उनके शामिल होने से टीम का बल्लेबाजी विभाग मजबूत हो जाएगा। वह जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशल मंच पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी हैं।
साल 2022 में लगा प्रतिबंध
टेलर पर जनवरी 2022 में प्रतिबंध लगा था। दरअसल उन्होंने साल 2019 में दिल्ली की यात्रा के दौरान भारतीय व्यापारियों से 15,000 अमेरिकी डॉलर लिए थे। उन्हें जिम्बाब्वे में एक निजी टी-20 लीग शुरू करने के मामले में ये पैसा दिया गया था। इसके अलावा टेलर को 20 हजार डॉलर और देने का वादा किया गया था।आईसीसी ने बाद में खुलासा किया कि उन्होंने इसकी सूचना देने में देरी कर दी।
इसके बाद टेलर आईसीसी द्वारा भ्रष्टाचार रोधी और डोपिंग रोधी संहिता के उल्लंघन के दोषी पाए गए और उन्हें 3 साल के लिए इंटरनेशल क्रिकेट से बैन कर दिया गया। हालांकि वह अब अपना निलंबन पूरा करने के बाद जिम्बाब्वे नेशनल टीम में जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं।
टेलर ने दिया भावुक बयान
ब्रेंडन टेलर ने अपनी वापसी पर बयान देते हुए कहा कि मुझे तो लगा था कि सब कुछ हो गया, लेकिन अब मैं यहां हूं और यह कृतएक अद्भुत अनुभूति है । मुझे खुद को थोड़ा सा चुटकी काटनी पड़ रही है यह एहसास करने के लिए कि मैं सचमुच यहां हूं। मैं इस सबका आनंद ले रहा हूं और हर पल का आनंद ले रहा हूं। यह वाकई एक अच्छा एकीकरण रहा है। अपनी वापसी को लेकर उन्होंने आगे कहा कि पिछले डेढ़ साल निश्चित रूप से मेरी वापसी के लिए समर्पित रहे हैं। मैंने बहुत मेहनत की है। फिटनेस से लेकर तकनीकी पहलू और डाइट तक और मैं खुद को बहुत दुबला, फिट और मानसिक रूप से मजबूत महसूस कर रहा हूं। यह केवल संयम से ही संभव हो पाया है।
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines