BPL Postpone: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच होने वाली वनडे और टी20 सीरीज अगले साल तक के लिए पोस्टपोन कर दी गई है। दोनों देशों के बोर्ड ने आपसी सहमति बनाते हुए इस सीरीज को साल 2026 अगस्त तक के लिए पोस्टपोन हो गई है। इस सीरीज के बाद फैंस को एक और बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश में होने वाला एक बड़ा टी20 टूर्नामेंट भी पोस्टपोन होने की कगार पर खड़ा है। बांग्लादेश में क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये अच्छी खबर नहीं है लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है और आखिर ये कौन सा टूर्नामेंट है जो कि पोस्टपोन हो रहा है।
चुनाव के चलते रद्द हो रही बांग्लादेश प्रीमियर लीग
बांग्लादेश प्रीमियर लीग का नया सीजन पोस्टपोन होने की संभावना बढ़ रही है। इस बात की जानकारी लीग के चेयरमैन महबूब अनाम ने दी है। उन्होंने इसको पोस्टपोन करने की जानकारी देने के साथ बताया कि अब ये टूर्नामेंट मई में हो सकता है। उन्होंने ये भी साफ किया है कि साल 2026 की शुरुआत में देश में चुनाव होंगे जिसके चलते ये फैसला लिया जा सकता है। 10 जुलाई को उन्होंने ये जानकारी सभी के साथ साझा की है। शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है।
BPL की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने पर होगा फोकस
इसी के साथ बीपीएल की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने पर भी फोकस किया जाएगा। इसके लिए नई मार्केटिंग एजेंसी को जिम्मा सौंपा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने इससे पहले हुए नुकसान को लेकर भी कहा है। बीपीएल अपनी एक नई पहचान बनाना चाहता है तो इसके लिए कई बड़े कदम उठाने की जरूरत होगी। इसी के साथ नए स्टेडियम बढ़ाए जाएंगे। आपको बता दें अभी तक केवल 3 स्टेडियम में ही इस लीग के मैच होते थे।
टीम इंडिया के साथ सीरीज भी पोस्टपोन हुई
बांग्लादेश और भारत के बीच अगस्त के महीने में वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी थी लेकिन दोनों बोर्ड की सहमति से इस सीरीज को अगले साल तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। इसको लेकर कोई कारण नहीं बताया गया है लेकिन सामने आ रही खबरों के मुताबिक राजनीतिक कारणों के चलते इस दौरे को पोस्टपोन किया गया है।
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: इंग्लैंड को मिली जीत की गारंटी, क्या चाहकर भी हार नहीं टाल पाएगी टीम इंडिया?
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
57 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines