Black Caviar Dies Aged 17: खेल की दुनिया में कई खिलाड़ी रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचते नजर आते हैं। खिलाड़ियों के इस कीर्तिमान को सदियों तक याद रखा जाता है, लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं, जो बड़ा कारनामा करते हुए गुमनाम हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं उन खिलाड़ियों की, जो इंसान नहीं बल्कि जानवर हैं, लेकिन उन्होंने खेल के मैदान में जो कीर्तिमान बनाए, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।
17 साल की उम्र में चैंपियन का निधन
एक ऐसा ही चैंपियन खिलाड़ी अब हमारे बीच नहीं है। दरअसल, ‘वंडर फ्रॉम डाउन अंडर’ के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई ब्लैक कैवियर का 17 साल की आयु में निधन हो गया है। शनिवार को उसने आखिरी सांस ली। ऑस्ट्रेलियाई घोड़ी ने 2009 से 2013 तक अपने करियर में लगातार 25 रेस जीतीं, जोकि बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। इस घोड़ी ने 2012 में रॉयल एस्कॉट में बड़ा उलटफेर करते हुए एक शानदार जीत भी दर्ज की थी। जब जॉकी ल्यूक नोलन ने लाइन से पहले धीमी गति के बावजूद जीत हासिल की थी। यह असंभव रेस जीतने के बाद ब्लैक कैवियर चर्चा में आई थी।
मिले थे ये खिताब
खास बात यह है कि ब्लैक कैवियर को चार बार वर्ल्ड की सबसे तेज रेसर और तीन बार आस्ट्रेलियाई घुड़दौड़ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया था। वह इतनी फेमस थी कि वोग मैग्जीन के फ्रंट पेज पर भी उसे जगह मिली। जॉकी नोलन ने कहा- “उसके जाने के बाद एक खालीपन है। वह हमारे लिए बहुत मायने रखती थी।” नोलन और ब्लैक कैवियर का पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कैवियर पर सवार होकर 25 में से 22 जीत हासिल कीं।
कैसे हुई मौत?
ब्लैक कैवियर लैमिनाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित थी। जो घोड़े के खुरों (तलवों) में होने वाली एक बीमारी है। खास बात यह है कि उसने अपने 18वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ही एक बच्चे को जन्म दिया था। उसी दिन उसकी मौत हो गई। उसके निधन से खेल जगत में निराशा छा गई है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines