हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर की एंट्री या एग्जिट, बड़ा अपडेट आया सामने

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए फिलहाल भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है. श्रेयस अय्यर पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. अय्यर फिलहाल अपनी चोट की वजह से रिहैब कर रहे हैं. अब उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

Shreyas Iyer: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. बीसीसीआई ने अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है. वहीं स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर भी आगामी सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे. इसके बाद वह अब तक वापसी नहीं कर पाए हैं. अब उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. अय्यर फिटनेस क्लीयरेंस हासिल करने के लिए जल्द ही मैदान में नजर आएंगे और इसके बाद ही उन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार 31 वर्षीय बल्लेबाज शुक्रवार को ‘दो मैचों के सिमुलेशन’ से गुजरेंगे, जिसके बाद दूसरा सिमुलेशन सोमवार, 5 जनवरी को होगा. इसके बाद उनपर फैसला किया जाएगा. अय्यर फिलहाल बेंगलुरु के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में हैं और टीम इंडिया में वापसी पर जोर दे रहे हैं.

अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था. हालांकि फील्डिंग के दौरान उन्हें पसली में चोट लग गई थी. इसके बाद अय्यर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज से भी अय्यर को बाहर रखा गया था.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर का शानदार करियर

श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए 14 टेस्ट मैच में 36.86 की औसत के साथ 811 रनों को अपने नाम किया है. इसके अलावा उन्होंने 73 वनडे मैच में 47.81 की औसत के साथ 2917 रन बनाए हैं. वहीं, 51 टी-20 मैच में उन्होंने 30.66 की औसत के साथ 1104 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: टीम सिलेक्शन से पहले ध्रुव जुरेल ने दिया बड़ा बयान, अपनी सफलता को लेकर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

तारीखमैचस्थान
11 जनवरी 2026पहला वनडेवडोदरा
14 जनवरी 2026दूसरा वनडेराजकोट
18 जनवरी 2026तीसरा वनडेइंदौर

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने लिया संन्यास का फैसला, इस दिन खेलेंगे आखिरी मुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola