Virat Kohli Retirement: मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद विराट कोहली के रिटायरमेंट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। विराट ने बीसीसीआई को बता दिया है कि वह कब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करेंगे। कोहली का प्रदर्शन बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बेहद निराशाजनक रहा है। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी को छोड़कर विराट इस दौरे पर बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। विराट को ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंदों ने खासा तंग किया है। मेलबर्न टेस्ट की दोनों पारियों में भी कोहली बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।
कोहली के रिटायरमेंट पर अपडेट
बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज 24 के साथ बातचीत करते हुए बताया है कि विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर बीसीसीआई संग बातचीत की है। सूत्र के मुताबिक, कोहली का कहना है कि वह साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक खेलना चाहते हैं। यानी कोहली का अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई मन नहीं है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप होने के चलते विराट और रोहित शर्मा आलोचकों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स कोहली और रोहित को टेस्ट से रिटायर होने की सलाह भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि विराट ने टी-20 विश्व कप को जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
बुरी तरह फ्लॉप हो रहे कोहली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कोहली अब तक खेले चार टेस्ट मैचों में 7 पारियों में 27 की मामूली औसत से सिर्फ 167 रन ही बना ही सके हैं। पर्थ की दूसरी पारी में कोहली ने शतक ठोका था। हालांकि, उस इनिंग को छोड़कर विराट इस दौरे पर बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों ने विराट को इस टूर पर खासा तंग किया है। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 36 रन बनाकर चलते बने। वहीं, दूसरी इनिंग में कोहली महज 5 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines