Babar Azam in BBL: पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने रविवार 14 दिसंबर 2025 को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पर्थ ‘स्कॉचर्स’ के खिलाफ ‘सिडनी सिक्सर्स’ के लिए बिग बैश लीग में डेब्यू किया. हालांकि इस मुकाबले में वो बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे पाए और 5 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें मैच के तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर ब्रॉडी काउच ने पवेलियन भेज दिया, गौरतलब है कि पर्थ में बारिश के कारण मैच को 11-11ओवर का कर दिया गया.
इन बैटर्स का भी बुरा हाल
सिडनी सिक्सर्स को बाबर से काफी उम्मीदें थीं, जिनके नाम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है, लेकिन ये स्टार पाकिस्तानी बैटर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए. बाबर रविवार को आउट होने वाले दूसरे सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाज थे. बाबर से पहले, मैच के पहले ओवर में, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर आरोन हार्डी ने डेनियल ह्यूजेस का विकेट लिया. ह्यूजेस, जो 3 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए, पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कूपर कॉनोली के हाथों कैच आउट हुए. कुल मिलाकर सिडनी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही.
एशिया कप में नहीं खेले बाबर
अपने करियर में पहली बार बिग बैश लीग में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले, बाबर ने पाकिस्तान में टी-20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज खेली और 5 मैचों में 127 रन बनाए. इस स्टार बल्लेबाज को पाकिस्तानी सेलेक्टर्स ने एशिया कप के 2025 एडिशन के लिए नहीं चुना था, जो 8 से 28 सितंबर तक यूएई में 2 वेन्यूज पर 8 टीमों के बीच खेला गया था.
यह भी पढ़ें- 25 गेंद में 64 रन ठोके, सरफराज खान को अब IPL Mini Auction में मिलेगा ‘धोखा’ या ‘मौका’?
रोहित शर्मा का तोड़ा है रिकॉर्ड
एशिया कप 2025 में, बाबर आजम की गैरमौजूदगी के बावजूद, पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गया, लेकिन सलमान अली आगा की कप्तानी में खिताब जीतने में नाकाम रहा. इस टूर्नामेंट में भारत और पाक की 3 बार टक्कर हुई, लेकिन तीनों ही बार पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. बाबर अक्टूबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए पाकिस्तान की टी-20 टीम में लौटे. तब उन्होंने इस इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ा.
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
6 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
10 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
31 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines