Bhuvneshwar Kumar: आईपीएल 2025 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही है। चिन्नास्नामी के मैदान पर भुवनेश्वर कुमार का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। भुवी किफायती गेंदबाजी करने के साथ-साथ अब तक दो विकेट भी निकाल चुके हैं। भुवनेश्वर ने जैक फ्रेजर मैकगर्क और अभिषेक पोरेल को सस्ते में पवेलियन की राह दिखाई। भुवी ने आर अश्विन के बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर करते हुए खास क्लब के टॉप थ्री में एंट्री मार ली है।
भुवी ने किया कमाल
164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। फाफ डु प्लेसिस को यश दयाल ने सिर्फ 2 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने अपना जादू बिखेरा। भुवी ने पारी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जैक फ्रेजर को पवेलियन की राह दिखाई। फ्रेजर महज 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आरसीबी के तेज गेंदबाज ने अभिषेक पोरेल को भी चलता किया। पोरेल बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में गेंद को हवा में खेल बैठे और जितेश शर्मा ने कोई गलती नहीं की।
अश्विन को पछाड़ा, टॉप थ्री में हुई एंट्री
भुवनेश्वर कुमार ने पोरेल का विकेट लेने के साथ ही आर अश्विन को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भुवी अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर इस लीग में अब तक 181 मैचों में 186 विकेट निकाल चुके हैं। भुवी आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने यह उपलब्धि इस सीजन हासिल की है। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल के नाम हैं, जिन्होंने 64 मैचों में कुल 206 विकेट निकाले हैं।
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
51 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines