Virat Kohli Retirement: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। आधुनिक युग के इस महान खिलाड़ी ने 123 मैचों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाकर अपने शानदार टेस्ट करियर को अलविदा कहने का फैसला किया, जिसमें 30 शतक शामिल रहे। कोहली अपने 14 साल के करियर में कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेले। वो सिर्फ बतौर बल्लेबाज नहीं, बल्कि कप्तान के तौर पर भी काफी सफल रहे। एक नजर डालते हैं कि उनके साथ खेलने वाली भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन पर।
साल 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की जगह टेस्ट में कप्तानी का कमाल संभालने वाले विराट ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह उस अध्याय की शुरुआत थी जो कोहली के शायद अब तक के सबसे महान भारतीय टेस्ट कप्तान बनने के साथ समाप्त हुआ। इस टीम की ओपनिंग का जिम्मा रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग के हाथों में होगा। महान सुनील गावस्कर को छोड़कर, सहवाग और रोहित दोनों ही टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक थे।
यह भी पढ़ें: कोहली-रोहित के बाद एक और स्टार खिलाड़ी का रिटायरमेंट? 4 दिग्गजों की विदाई से कैसे संभल पाएगी टीम इंडिया!
मिडिल ऑर्डर में तेंदुलकर, विराट और द्रविड़
टीम के मिडिल ऑर्डर में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, खुद विराट और राहुल द्रविड़ हैं, जो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के बेस्ट मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में शामिल रहे। यहां चेतेश्वर पुजारा का नाम ना होना थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, जिन्होंने कोहली के साथ खेलते हुए 6,664 रन बनाए, जिसमें 19 शतक शामिल हैं।
एमएस धोनी से आगे ऋषभ पंत?
कुछ लोगों को यह बात हैरान कर सकती है कि टीम में एमएस धोनी की जगह ऋषभ पंत को चुना गया है। लेकिन पंत ने पहले ही विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर धोनी की टेस्ट विरासत को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कई शतक लगाए हैं, खास तौर पर सेना देशों में। कोहली के साथ खेलते हुए धोनी ने 34.50 की औसत से 1587 रन बनाए हैं। वहीं पंत ने 41.5 की औसत से 2,657 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक शामिल हैं।
विराट की कप्तानी में बेस्ट प्लेइंग इलेवन- वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
23 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
26 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
32 mins agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
1 hr agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
2 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines