Australia vs England: एशेज सीरीज का घमासान 21 नवंबर से शुरू हो चुका है. पर्थ में 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पहले मैच में आमने-सामने हुए थे. हालांकि दो दिन में ही मैच का नतीजा आ गया. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया और 8 विकेट से जीत हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली और इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया. ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि असली चूक कहां हो गई है. स्टोक्स ने बताया कि ट्रेविस हेड का शतक ही हार की मुख्य वजह बना.
कहां हुई असली चूक?
हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि नतीजे से थोड़ा हैरान हूं, ट्रैविस हेड ने शानदार पारी खेली. मैच जिस तरह से आगे बढ़ा, बल्लेबाजों ने बल्ले से अच्छी बल्लेबाजी की, वो मैच को आगे ले जाना चाहते थे, हमें कभी नहीं लगा कि हमने काफी कर लिया है. ट्रैविस की उस पारी ने हमारी सांसें रोक दीं. गेंदबाजों ने जब गेंद सही जगह पर डाली तो काफी मदद मिली. हमने 3-4 अलग-अलग प्लान आजमाए, वो ट्रेन की तरह दौड़ रहे थे. रन तेजी से बन रहे थे, जब हेड इस तरह खेलते हैं तो उन्हें रोकना वाकई मुश्किल होता है.
ये भी पढ़ें: Ashes Series: 35 साल में जो कोई ना कर पाया वो मिचेल स्टार्क ने कर दिखाया, पर्थ में महफिल लूट ले गया कंगारू गेंदबाज
ऐसा था मैच का हाल
पहली पारी में इंग्लैंड ने 32.5 ओवर में 172 रन बनाए थे. हैरी ब्रूक ने 61 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 5 चौके के अलावा 1 छक्का जड़ा. वहीं ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में खासा प्रभावित नहीं कर सकी. ऑस्ट्रेलिया 132 रनों पर सिमट गई. इस तरह इंग्लैंड ने पहली पारी में 40 रनों की बढ़त ली थी.
फिर दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार कमबैक किया और इंग्लैंड को दूसरी पारी में 164 रन पर ही रोक दिया. वहीं 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया. खासतौर पर ट्रेविस हेड ने मैच का पासा पलट दिया. उन्होंने 83 गेंदों में शानदार 123 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चौकों के अलावा 4 छक्के शामिल थे. वहीं मार्नस लाबुशेन ने भी 49 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 28.2 ओवर में ही 205/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया.
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: इंग्लैंड के साथ हुई बेईमानी? Jamie Smith के विकेट पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर फूटा फैन्स का गुस्सा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines