Nuwan Thushara Hattrick BAN vs SL 3rd T20I: मुंबई इंडियंस के लिए आगामी आईपीएल 2024 में पहली बार श्रीलंका का एक स्टार गेंदबाज खेलता नजर आएगा। वहीं इस पॉपुलर टी20 लीग से पहले उस गेंदबाज ने जलवा दिखाया और बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में हैट्रिक ले ली। इस गेंदबाज का नाम है नुवान तुषारा जो दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं। 29 वर्षीय इस गेंदबाज को पहली बार आईपीएल में खरीदा गया है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल से पहले बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार हैट्रिक ली और लसिथ मलिंगा के खास क्लब में शामिल हो गए।
आपको बता दें कि श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया। इस मैच में पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 174 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 146 रन पर ढेर हो गई। बांग्लादेश की पारी के चौथे ओवर में नुवान तुषारा ने दूसरी गेंद पर पहले नजमुल हसन शांतो का विकेट लिया। उसके बाद अगली गेंद पर तोहीद ह्रदोय भी उनका दूसरा शिकार बने। वहीं तीसरी गेंद पर महमुदुल्लाह उनका तीसरा शिकार बने और इस तरह उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली।
देखें तुषारा की हैट्रिक का वीडियो
श्रीलंका के पांचवें ऐसे गेंदबाज
आपको बता दें कि श्रीलंका के लिए अभी तक तुषारा हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने लसिथ मलिंगा, वानिंदु हसारंगा, थिसारा परेरा और अकिला धनंजय के क्लब में एंट्री कर ली है। देखें पूरी लिस्ट किस श्रीलंकाई गेंदबाज ने कब ली हैट्रिक:-
- थिसारा परेरा- बनाम भारत, 2015-16
- लसिथ मलिंगा- बनाम बांग्लादेश, 2016-17
- लसिथ मलिंगा- बनाम न्यूजीलैंड, 2019
- अकिला धनंजय- बनाम वेस्टइंडीज, 2020-21
- वानिंदु हसारंगा- बनाम साउथ अफ्रीका, 2021-22
आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने लगाई मोटी बोली
नुवान तुषारा पहली बार आईपीएल में भी जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। पिछले साल दिसंबर में आयोजित हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन पर अच्छी खासी बोली लगाई थी। तुषारा का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। लेकिन फ्रेंचाइजी ने आरसीबी के साथ ऑक्शन में बोली को लेकर जंग लड़ी और अंत में 4.80 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपने साथ खरीद लिया।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सीरीज जीतने के बाद BCCI ने टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को दिया तोहफा, अब होगी करोड़ों की बारिश
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, हिटमैन ने बताया कब लेंगे संन्यास?
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines