BCCI: बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। इस बारे में 29 मार्च को गुवाहाटी में बीसीसीआई अधिकारियों की एक मीटिंग होनी थी, लेकिन ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक यह बैठक फिलहाल टाल दी गई है। इस मीटिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य को लेकर चर्चा होने की संभावना थी। फिलहाल, बैठक की नई तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के अधिकारी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को लेकर गौतम गंभीर और अजीत अगरकर से मिलने वाले थे। इस बैठक में टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद थी। फिलहाल टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की A+ कैटेगरी में बने रहेंगे। हालांकि, रोहित शर्मा के टेस्ट करियर पर खतरा मंडरा रहा है।
विराट के भविष्य को लेकर भी होनी थी चर्चा
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं से बात की थी। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज उनके लिए बहुत अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें उनका प्रदर्शन ही उनके आगे के करियर की दिशा तय करेगा। साथ ही यह भी उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी हो सकती है। उन्हें पिछले साल घरेलू क्रिकेट ना खेलने की वजह से सूची से बाहर कर दिया गया था।’
इंग्लैंड दौरे के लिए खिलाड़ियों पर भी होनी थी बात
आईपीएल 2025 खत्म होने के कुछ हफ्ते बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां उसे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई की बैठक में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के साथ-साथ इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों पर भी चर्चा हो सकती है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
11 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
15 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines