BCCI New Guidelines: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दस साल बाद बॉर्डर-गावस्कर सीरीज गंवाने के बाद बीसीसीआई खिलाड़ियों के लिए सख्त हो गया है, जहां उसने क्रिकेटर्स और उनके परिवार के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। नए नियमों के तहत, अब अगर कोई टूर या टूर्नामेंट 45 या उससे ज्यादा दिन का होगा तो यहां खिलाड़ियों की पत्नियों को दौरे पर मैक्सिसम दो सप्ताह तक रहने की परमिशन दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: संन्यास के बाद 42 साल के जेम्स एंडरसन की होगी मैदान पर वापसी, इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर
टीम बस से ही खिलाड़ियों को करनी होगा यात्रा
इसके साथ ही हर खिलाड़ी को टीम बस से यात्रा करनी होगी और अब उन्हें अलग से यात्रा करने की परमिशन नहीं होगी। ‘दैनिक जागरण’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने हेड कोच गौतम गंभीर और उनके मैनेजर के खिलाफ भी सख्ती बरती है। इसके तहत गंभीर और उनके मैनेजर टीम होटल में नहीं रुकेंगे और और न ही वीआईपी बॉक्स में बैठेंगे। नई गाइडलाइंस के मुताबिक, फ्लाइट के दौरान अगर खिलाड़ियों का सामान 150 किलोग्राम से ज्यादा होगा तो बीसीसीआई उसका भुगतान नहीं करेगा। खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे यह खर्च खुद उठाएंगे।
यह भी पढ़ें: क्या रोहित शर्मा करने जा रहे रणजी ट्रॉफी में वापसी? 10 साल का इंतजार हो सकता है खत्म
रोहित-गंभीर ने की BCCI संग मीटिंग
हाल ही में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा, गंभीर और सिलेक्शन कमिटी के प्रमुख अजीत अगरकर ने बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की, जिसमें नए सचिव और कोषाध्यक्ष भी शामिल थे, जहां कथित तौर पर इन मुद्दों पर चर्चा हुई। विराट कोहली और रोहित सहित अनुभवी सितारों के भविष्य के साथ-साथ गंभीर के कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल बैठक के दौरान चर्चा के प्रमुख विषयों में से एक थे। मीटिंग में यह भी सुझाव दिया गया कि टीम में सहयोगी स्टाफ का कार्यकाल तीन साल तक लिमिटेड होना चाहिए। बीसीसीआई का मानना है कि टीम के प्रदर्शन में इसलिए भी गिरावट आई है क्योंकि कुछ सहयोगी स्टाफ सदस्य काफी लंबे समय से टीम के साथ हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
27 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines