India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का बीसीसीआई के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया जा सकता है। शुक्रवार को दोनों खिलाड़ियों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, इसी रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि ईशान और श्रेयस का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रद्द हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर खतरे में पड़ सकता है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: कौन हैं सजीवन सजना? 18 साल की उम्र तक नहीं मिला असली बैट; MI को दिलाई जीत
खिलाड़ियों ने BCCI की नहीं मानी बात
भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर पर आरोप है कि दोनों खिलाड़ियों ने बीसीसीआई की चेतावनी को बार-बार हल्के में लिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि टीम इंडिया में सेलेक्शन का मुख्य आधार घरेलू क्रिकेट अर्थात रणजी ट्रॉफी होगा, ना कि आईपीएल। इसलिए अगर खिलाड़ियों को टीम इंडिया के लिए खेलना है, तो उन्हें रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। बीसीसीआई सचिव से पहले भी भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि अगर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम के लिए खेलना है, तो इसके लिए उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलकर बताना होगा कि वह फिट हैं। दोनों खिलाड़ियों को बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी किसी ने एक नहीं सुनी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘… सारा भाभी जैसी हो;’ रांची टेस्ट के दौरान सुर्खियों में सारा तेंदुलकर, फैंस ने लगाए नारे
‘अय्यर ने बनाया झूठा बहाना’
ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था, इसके बाद से खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन वह आईपीएल खेलने के लिए प्रैक्टिस में लगे हैं। खिलाड़ी ने किसी की एक नहीं सुनी। इसके अलावा श्रेयस अय्यर को भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने की सलाह दी गई, लेकिन अय्यर ने भी बीसीसीआई के आदेश का सम्मान नहीं किया। खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल से खुद को चोटिल बताकर अपना नाम वापस ले लिया।
https://twitter.com/coconut_codie/status/1760969930537840653
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची टेस्ट से बाहर रहकर भी बुमराह ने निभाई भूमिका, आकाश दीप के डेब्यू में ‘बूम-बूम’ का जलवा
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जल्द किया जाएगा पब्लिक
बाद में एनसीए ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया जा रहा था कि श्रेयस अय्यर बिलकुल फिट हैं। उन्हें कुछ नहीं हुआ है, फिर भी उन्होंने रणजी ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर सकती है। टीम सेलेक्टर अजीत अगरकर के नेतृत्व में साल 2023-24 के लिए खिलाड़ी और बीसीसीआई के बीच सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की फाइल तैयार कर ली गई है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस कॉन्ट्रैक्ट फाइल में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का नाम शामिल नहीं किया गया है। यह रिपोर्ट कभी भी पब्लिक के सामने पेश की जा सकती है।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
1 hr agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
2 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
3 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
3 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
3 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines