Stephen Fleming: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को राहुल द्रविड़ का संभावित उत्तराधिकारी मानने पर विचार कर रहा है। हालांकि, BCCI ने शर्त रखी है कि नया कोच तीनों फॉर्मेट का प्रभारी होगा। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या फ्लेमिंग हेड कोच के लिए आवेदन करते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘IPL 2024 के दौरान अनौपचारिक चर्चा पहले ही हो चुकी है। 51 वर्षीय खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी छोड़ने की इच्छा के बारे में चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट से बात नहीं की है। CSK मैनेजमेंट चाहता है कि उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए।’
2009 से चेन्नई के कोच हैं फ्लेमिंग
स्टीफन फ्लेमिंग 2009 से चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच हैं। उन्होंने चार साल तक बिग बैश में मेलबर्न स्टार्स को कोचिंग दी। CSK के अलावा वह SA20 में जॉबर्ग सुपर किंग्स और मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स के मुख्य कोच भी हैं। यह दोनों भी CSK की सिस्टर फ्रेंचाइजी हैं। इसके अलावा वह द हंड्रेड में साउदर्न ब्रेव के मुख्य कोच भी हैं। पूर्व कीवी कप्तान के इस जुलाई में व्यस्त रहने की संभावना है क्योंकि MLC और द हंड्रेड एक सप्ताह तक एक साथ चलेंगे।
CSK ने जीते 5 खिताब
स्टीफन फ्लेमिंग की कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। टीम ने अब तक 5 बार खिताब अपने नाम किया है। राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रेक्ट वनडे विश्व कप 2023 के बाद समाप्त हो गया था। इसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप 2024 तक के लिए विस्तार दिया गया था। हेड कोच के पद के लिए राहुल द्रविड़ भी फिर से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के मुताबिक, टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन 27 मई शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं। हेड कोच के लिए किए गए आवेदनों पर गहन समीक्षा की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट खेलेगी महिला टीम इंडिया, शेड्यूल का हुआ ऐलान
ये भी पढ़ें: IPL 2024 playoffs: जानें कब, कहां और कैसे खरीदें क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल के टिकट
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
13 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
14 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
15 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines