National Cricket Academy को आमतौर पर सभी जानते हैं। यहां खिलाड़ियों की फिटनेस और उनकी ट्रेनिंग पर काम होता है। बेंगलुरू में स्थित ये एकेडमी क्रिकेटरों की ट्रेनिंग के लिए सबसे अच्छी जगह के रूप में पहचानी जाती रही है। लेकिन अब इस एकेडमी की जगह नई एकेडमी स्थापित कर दी गई है। साथ ही इसका नाम भी बदल दिया गया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने इस नई एकेडमी का उद्घाटन भी कर दिया है। ये नई एकेडमी वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस है।
इस नाम से जानी जाएगी नई एकेडमी
राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (National Cricket Academy) को अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के नाम से जाना जाएगा। बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी का नाम बदलकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस किया है। राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी को अब तक बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में संचालित किया जाता था, लेकिन अब इसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है और इसका भव्य निर्माण कराया गया है। इस नई एकेडमी के उद्घाटन के अवसर पर सचिव व अध्यक्ष के अलावा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, एनसीए के निदेशक वीवीएस लक्ष्मण, टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या व मोहम्मद शमी आदि लोग भी मौजूद रहे।
हाईटेक सुविधाओं से लैस है नई एकेडमी
इस नई एकेडमी को पूरी तरह से हाईटेक सुविधाओं से लैस रखा गया है। 40 एकड़ में फैली इस एकेडमी में क्रिकेट के 3 मैदान और 86 पिच मौजूद हैं। तीनों मैदान को इंग्लिश काउंटी ग्राउंड्स की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। यहां एक ही वक्त में सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं। इस एकेडमी में भारतीय कंडिशन के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी पिच क तैयार किया गया है ताकि विदेशी दौरे पर जाने से पहले इस तरह की पिच पर टीम इंडिया के खिलाड़ी अभ्यास कर सकें। खास बात ये है कि यहां इंडोर प्रैक्टिस की भी सुविधा दी गई है ताकि बारिश के दौरान भी खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
ये भी दी गई हैं सुविधाएं
नए सेंटर में खिलाड़ियों के अभ्यास की सुविधा के अलावा भी कई सुविधाएं दी गई हैं। इसमें उनके ठहरने के लिए कमरे, स्विमिंग पूल, जिम आदि के भी इंतजाम किए गए हैं। वहीं, हाई लेवल के डॉक्टर भी इस सेंटर में तैनात किए गए हैं, ताकि खिलाड़ियों को स्वास्थ्य या फिटनेस संबंधी सुविधाएं भी मिल सकें। वहीं, ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स को भी इस सेंटर में ट्रेनिंग करने का मौका दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें; ENG vs AUS: ट्रेविस हेड ने फिर मचाया धमाल, भारतीय दिग्गज का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
ये भी पढ़ें; IND vs BAN: कानपुर में बिना बारिश के भी तीसरे दिन क्यों नहीं हो सका मैच, सामने आई सबसे बड़ी वजह
ये भी पढ़ें; IRE vs SA: आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका पर दर्ज की इतिहास की पहली जीत, 2 बल्लेबाजों ने मचाया ‘कोहराम’
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
3 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
7 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
51 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
53 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines