BCCI May Boycott Asia Cup: एशिया कप को सितंबर 2025 के लिए शेड्यूल किया गया है। हालांकि, इसमें भारत के शामिल होने पर सवालिया निशान है। 24 जुलाई 2025 को ढाका, बांग्लादेश में एशिया क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया है और बता दिया है कि जगह नहीं बदली गई, तो वो एशिया कप का बहिष्कार करेंगे।
BCCI का बड़ा फैसला
ANI के विपुल कश्यप के सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई ने एसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी को बता दिया है कि ढाका में अगर एशिया कप से जुड़ी बैठक हुई, तो वो टूर्नामेंट को लेकर दिए गए किसी भी तरह के समाधान को बॉयकॉट करेंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक रिश्तों में अभी तनाव है। इसी वजह से बीसीसीआई ने यह फैसला किया है।
सोर्स ने कहा, ‘एशिया कप तभी होगा, अगर ACC की मीटिंग की जगह को ढाका से बदलकर कहीं और किया जाएगा। मोहसिन नक़वी भारत पर एशिया कप के लिए बेवजह दबाव बना रहा है। उन्हें कार्यक्रम का स्थान बदलने के लिए कहा गया था लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अगर मीटिंग ढाका में होती है, तो बीसीसीआई किसी भी तरह के समाधान का बहिष्कार करेगा।’
बीसीसीआई को मिल रहा है अन्य क्रिकेट बोर्ड्स का साथ
रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका, अफगानिस्तान और ओमान ने भी ढाका में होने वाली बैठक का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। इन सभी चीजों के बावजूद मोहसिन नक़वी ने अपना फैसला नहीं बदला है। एसीसी के नियमों के अनुसार, अगर भारत जैसा प्रमुख्य देश बैठक में शामिल नहीं होगा, तो कोई भी फैसला मान्य नहीं होगा। अगर एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष किसी अन्य जगह पर मीटिंग का आयोजन नहीं करेंगे, तो इसका साफ तौर पर कोई अर्थ नहीं होगा। बैठक में सिर्फ 5 दिन बचे हैं और ऐसे में एसीसी पर जल्द से जल्द फैसला लेने का दबाव होगा।
भारत के दबाव के चलते कैंसिल होगा एशिया कप?
सितंबर 2025 में एशिया कप होना है लेकिन इसी तरह से चीजें आगे बढ़ती रही, तो फिर प्रतियोगिता स्थगित हो सकती है, या रद्द भी की जा सकती है। बीसीसीआई असल में एशियन क्रिकेट काउंसिल का अहम हिस्सा है और अगर वो ही प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे, तो चीजें खराब हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट की वापसी में होगी और देरी! इस सीरीज को लेकर BCCI का रुख साफ
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
23 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
34 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines