BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने साल 2023-24 के लिए भारतीय क्रिकेटरों के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया है। इस कॉन्ट्रैक्ट में पिछले साल की तुलना में कई बदलाव देखे जा रहे हैं। इनमें कई ऐसे खिलाड़ियों को भी मौका मिला है, जो आखिरी साल के बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट में नहीं थे। इसके अलावा कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो आखिरी साल तो बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल थे, लेकिन इस साल उन्हें बाहर कर दिया गया है। वहीं, कई खिलाड़ियों की पोजीशन भी अपग्रेड कर दी गई है। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो पिछले साल नीचे के ग्रेड में थे, लेकिन इस साल खिलाड़ी का प्रमोशन हो गया है।
ये भी पढ़ें:- ‘फिर हार्दिक को क्यों मिली जगह…,’ इरफान पठान ने कॉन्ट्रैक्ट से ईशान और अय्यर को बाहर करने पर निकाला गुस्सा
उमेश, रहाणे और पुजारा भी बाहर
कॉन्ट्रैक्ट के जारी होने के बाद से ही ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर करके उनके साथ अच्छा किया गया या फिर बुरा, फैंस इसी बहस में लगे हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव की पोजीशन को लेकर भी चर्चा चल रही है। फैंस का मानना है कि जब हार्दिक पांड्या लंबे समय से क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद भी ग्रेड ए में रखा गया है, तो कुलदीप यादव को ग्रेड ए में क्यों नहीं रखा गया है, कुलदीप भी तीनों फॉर्मेट खेला करते हैं। दूसरी अय्यर और ईशान के अलावा भी अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव को भी कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं दोनों साल के कॉन्ट्रैक्ट की पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें:- BCCI Contract में जगह मिलने के बाद भी इन 3 खिलाड़ियों के साथ हुआ अन्याय! अपग्रेड हो सकती थी पोजीशन
नीचे देखें दोनों सालों के कॉन्ट्रैक्ट की पूरी लिस्ट
- साल 2022-23 का A प्लस ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जड़ेजा।
- साल 2023-24 का A प्लस ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जड़ेजा।
- साल 2022-23 का A ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट
हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल।
- साल 2023-24 का A ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट
रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या।
- साल 2022-23 का B ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट
चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल।
- साल 2023-24 का B ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट
सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल।
- साल 2022-23 का C ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट
उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुडा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत
- साल 2023-24 का C ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार।
ये भी पढ़ें:- BCCI Central Contract: उमरान मलिक समेत 5 गेंदबाजों की लगेगी लॉटरी, अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए भी खास प्रस्ताव
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
8 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
18 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
19 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
33 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines