हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BAN vs SA: बांग्ला टाइगर्स की बत्ती गुल, दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

BAN vs SA: बांग्लादेश क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दूसरे टेस्ट मैच से स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है।

विज्ञापन

Jaker Ali: बांग्लादेश क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा ही है। पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। अब दूसरा मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अहम बल्लेबाज जाकेर अली दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उन्होंने पहले मैच में बांग्लादेश के लिए अर्धशतकीय पारी खेली थी।

अभ्यास के दौरान लगी चोट

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अहम बल्लेबाज जाकेर अली को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा। जाकेर अफ्रीका के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। हालांकि पहले ही मैच के बाद उन्हें चोट का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश के फिजियो बैजदुल इस्लाम खान ने कहा कि कल रविवार अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी करते समय जाकेर अली को चोट लग गई। उनको पहले भी चोट लगने का इतिहास रहा है। उनके पिछले चोट के रिकॉर्ड को देखते हुए, उन्हें ठीक होने में कुछ समय लग सकता है।

विज्ञापन

पहले मैच में शानदार रहा प्रदर्शन

जाकेर अली ने पहले टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी की थी। पहले मैच में उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार खेल दिखाया। जाकेर ने पहली पारी में 2 और 58 रन बनाए थे। उन्हें हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी-20 सीरीज में भी मौका मिला था। लेकिन वह इस सीरीज में खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने अपने पहले मैच में 8 और दूसरे मैच में 1 रन बनाए थे।

ऐसा रहा है करियर

जाकेर ने बांग्लादेश के लिए अब तक 1 टेस्ट मैच में 60 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 19 टी-20 मैच में 23.09 की औसत के साथ 254 रनों की पारी खेली है। वहीं 50 प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 41.15 की औसत के साथ 2922 रन बनाए हैं। वहीं 93 लिस्ट A मैच में उन्होंने 2181 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: हार के बाद रोहित-विराट के लिए आया खास संदेश! करना होगा ये काम

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola