Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था। अब दूसरा टेस्ट मैच 25 जून से खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। टीम में लिटन दास की वापसी हुई है। इसके अलावा कप्तानी का जिम्मा युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी को दिया गया है।
दो खिलाड़ियों की हुई वापसी
वनडे सीरीज के लिए लिटन दास के अलाना मोहम्मद नईम की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी चोट से उबर चुके हैं। नईम लगभग दो साल से बांग्लादेश टीम से दूर थे। लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है। नईम ने बांग्लादेश के लिए आखिरी मैच साल 2023 में खेला था। हालांकि इस बल्लेबाज ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 11 मैचों में 618 रन बनाए थे, जिसका इनाम उन्हें मिल गया।
हाल ही में बांग्लादेश के 2 सीनियर खिलाड़ी महमुदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम ने वनडे से संन्यास ले लिया था। इनकी जगह पर टीम में कुछ नए और युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। वहीं दूसरी ओर, बाएं हाथ के स्पिनर तनवीर इस्लाम और टैलेंटेड बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को भी शामिल किया गया है। दोनों ने अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन इस सीरीज में दोनों खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं। वहीं कप्तानी का जिम्मा मेहदी हसन मिराज को दिया गया है।
2 जुलाई से होगा आगाज
2 जुलाई से श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। दूसरा मैच 5 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि आखिरी वनडे मैच 8 जुलाई को खेला जाना है। इसके बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 10 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि आखिरी टी-20 मैच 16 जुलाई को खेला जाएगा।
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम
मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिटन दास, जेकर अली, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, हसन महमूद
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines