Bangladesh Premier League 2025: बांग्लादेश प्रीमियर लीग की टीम दरबार राजशाही में खिलाड़ियों की मैच फीस से जुड़ा मामला अभी तक सुलझा नहीं है। इसी बीच बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) फ्रेंचाइजी दरबार राजशाही के विदेशी खिलाड़ियों ने रविवार को ढाका में रंगपुर राइडर्स के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें पूरा वेतन नहीं दिया है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, विदेशी खिलाड़ियों को उनके बकाया भुगतान का केवल एक-चौथाई भुगतान किया गया है। बीसीबी के नियमों के अनुसार, फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट के दौरान कुल बकाया राशि का कम से कम 75% भुगतान करना अनिवार्य है।
लोकल प्लेयर्स के साथ खेली टीम
रयान बर्ल, मोहम्मद हारिस, मार्क डेयाल, मिगुएल कमिंस, आफताब आलम और लाहिरू समरकून इस सीजन में राजशाही के विदेशी खिलाड़ी हैं। बीसीबी के नियमों के अनुसार हर टीम को कम से कम दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलना चाहिए, लेकिन राजशाही ने रविवार को सिर्फ लोकल खिलाड़ियों को ही प्लेइंग XI में जगह दी थी। ये टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हुआ है।
टॉस के समय टीम के कप्तान तस्कीन अहमद ने कहा था, “हमने कुछ बदलाव किए हैं क्योंकि आज कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं है। इसी वजह से सभी लोकल खिलाड़ी खेल रहे हैं।”
बीसीबी ने जारी किया बयान
बीसीबी ने कहा, “दरबार राजशाही टीम ने विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के कारण रंगपुर राइडर्स के खिलाफ आज के मैच के लिए केवल बांग्लादेशी खिलाड़ियों वाली टीम उतारने के लिए बीपीएल तकनीकी समिति को विशेष मंजूरी के लिए आवेदन किया था। तकनीकी समिति ने दरबार राजशाही को इस मैच के लिए केवल बांग्लादेशी खिलाड़ियों वाली टीम उतारने की मंजूरी दे दी है।”
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
32 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
36 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines