Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने हाल ही में खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं के चलते भारत में होने वाले मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भेजने से इनकार कर दिया था. इसके बाद ICC ने बड़ा फैसला करते हुए बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. वहीं, अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को एक और बड़ा झटका लगा है. महिला क्रिकेटर्स की सुरक्षा को लेकर बीसीबी मुश्किलों में फंस गया है. बांग्लादेश हाईकोर्ट ने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों में ठीक से कार्रवाई नहीं करने पर BCB को जमकर फटकार लगाई है.
बांग्लादेश हाईकोर्ट ने BCB को लगाई फटकार
द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार (2 फरवरी) को पूर्व नेशनल शूटर सबरीना सुल्ताना की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए बांग्लादेश हाईकोर्ट ने BCB से पूछा कि उसे “गैर-कानूनी, बिना अधिकार के और जनहित के खिलाफ” संस्था क्यों न घोषित कर दिया जाए. हाईकोर्ट ने बांग्लादेश की पूर्व महिला कप्तान जहानारा आलम के मामले में लापरवाही पर BCB को फटकार लगाते हुए पूछा कि उसने अब तक क्या कार्रवाई की है और आगे क्या करेगा.
साथ ही अदलात ने आदेश दिया है कि जब तक नियमों पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक बोर्ड को कोर्ट की गाइडलाइंस के मुताबिक एंटी-सेक्सुअल हैरेसमेंट पॉलिसी तुरंत लागू करनी होगी.
जहानारा आलम ने लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल, बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहानारा आलम ने नवंबर 2025 में बड़ा खुलासा करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने करियर के दौरान कई बार परेशान किया गया और गलत प्रस्ताव दिए गए. लेकिन इसके बावजूद वह सालों तक चुप रहीं, क्योंकि उन्हें डर था कि आवाज उठाने से उनका करियर और कमाई दोनों खतरे में पड़ सकते हैं.
जहानारा ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने के लिए बिचौलियों का इस्तेमाल किया. जब उन्होंने इन बातों को नजरअंदाज किया तो उन्हें अपमानित किया गया और उनके साथ बुरा व्यवहार हुआ. उन्होंने इस मामले को कई बार बोर्ड के सामने उठाया और सीनियर अधिकारियों से भी कहा, लेकिन राहत बस थोड़े समय के लिए ही मिली.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के उस्मान तारिक कर रहे ‘भट्टा’ गेंदबाजी? T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय अंपायर के जवाब ने मचाई खलबली!
जांच में हो रही देरी
जहानारा आलम के आरोप के बाद BCB ने जांच का भरोसा दिया और पहले तीन लोगों की कमेटी बनाई, जिसे बाद में बढ़ाकर पांच कर दिया गया. लेकिन रिपोर्ट देने की तारीख दो बार आगे बढ़ाई गई. पहले 2 दिसंबर को कहा गया कि जहानारा ने लिखित शिकायत देने के लिए वक्त मांगा है और फिर 21 दिसंबर को कहा गया कि अब रिपोर्ट 31 जनवरी तक आएगी. क्रिकबज के अनुसार, कोर्ट के आदेश के तुरंत बाद BCB को जांच रिपोर्ट मिल भी गई थी, लेकिन यह साफ नहीं है कि उसे सार्वजनिक किया जाएगा या नहीं.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया का इस टॉप टीम के साथ हो सकता है सेमीफाइनल मैच, T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हुई सबसे बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines