India vs Bangladesh T20 Series: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पहले टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था। वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश का कप्तान नजमुल हसन शांतो को बनाया गया है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
मेहदी हसन मिराज की हुई वापसी
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में मेहदी हसन मिराज को शामिल किया गया है। उनकी 14 महीने के बाद टीम में वापसी हुई है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2023 में खेला था। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 25 टी20 मैचों में 248 रन और 13 विकेट लिए हैं। सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन और रकीबुल हसन को भी टीम में जगह मिली है।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का स्क्वाड:
नजमुल हसन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदयोय, महमूद उल्लाह, लिटन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी।
3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20- श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम, ग्वालियर, 6 अक्टूबर
- दूसरा टी20- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, 9 अक्टूबर
- तीसरा टी20- राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद, 12 अक्टूबर
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
13 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
17 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines