Under 19 Asia Cup: यूएई में अंडर 19 एशिया कप का आयोजन किया गया था। भारत के अलावा अन्य एशियाई देशों ने भाग लिया था। फाइनल में भारत और बांग्लादेश ने जगह बनाई थी। 8 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में बांग्लादेश ने कमाल का प्रदर्शन किया और भारत को 59 रनों से हराकर खिताब जीत लिया।
बांग्लादेश ने बनाए थे 198 रन
बांग्लादेश ने 198/10 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन एमडी रिजान हुसैन ने बनाए। उन्होंने 65 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा मोहम्मद शिहाब जेम्स ने 67 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। लगभग सभी गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी की और बांग्लादेश को एक बड़ा टोटल खड़ा करने से रोक दिया था। वहीं युद्धजीत गुहा ने 9.1 ओवर में 29 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा चेतन शर्मा ने भी 2 विकेट झटके। वहीं हार्दिक राज को भी 2 सफलता मिली।
भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश
इस मैच में 199 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। टीम इंडिया 35.2 ओवर में 139/10 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद अमान ने बनाए। उन्होंने 65 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हार्दिक राज ने 21 रन बनाए। कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने के अलावा लंबा निजी स्कोर नहीं बना सका।
जिसकी वजह से भारतीय टीम को फाइनल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे भी फ्लॉप हुए। दोनों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन फाइनल में दोनों बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चल सका। म्हात्रे ने एक रन बनाए, जबकि सूर्यवंशी के बल्ले से 7 गेंदो में 9 रन निकले।
8 दिसंबर रहा भारत के लिए खराब
8 दिसंबर 2024 भारतीय टीम के लिए खराब रहा। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट से गंवाना पड़ा। इसके अलावा भारतीय महिला टीम को भी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच 122 रनों से गंवाना पड़ा। वहीं अब बांग्लादेश अंडर 19 टीम ने भारतीय अंडर 19 टीम को करारी शिकस्त देकर फाइनल मैच में धूल चटाई।
यह भी पढ़ें: ENG vs NZ: भारत को हराने वाली न्यूजीलैंड का घर में बुरा हाल, इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में दी पटखनी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
16 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
36 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines