Asia Cup 2025 BAN vs HK: एशिया कप 2025 में तीसरा मैच बांग्लादेश और हांगकांग के बीच खेला गया। बांग्लादेश ने इस मैच को जीतकर एशिया कप 2025 में धमाकेदार शुरुआत की है। जहां बांग्लादेश का ये इस टूर्नामेंट का पहला मैच था तो वहीं हांगकांग ने दूसरा मैच खेला। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भी हांगकांग को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ हांगकांग का एशिया कप 2025 में सफर लगभग खत्म हो गया है।
21 साल बाद भी हांगकांग को नहीं मिली जीत
एशिया कप में हांगकांग की टीम पिछले 21 साल से अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। 21 साल के बाद भी हांगकांग की टीम जीत हासिल नहीं कर पाई है। एशिया कप 2025 में हांगकांग की ये लगातार दूसरी हार है। इससे पहले टीम को अफगानिस्तान के हाथों पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लगातार 2 मैचों में हार के साथ ग्रुप-ए में हांगकांग की टीम आखिरी पायदान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: कब और कहां देखें भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? यहां देखें पूरी जानकारी
बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए थे। इस दौरान हांगकांग की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए निजाकत खान ने 40 गेंदों पर सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जिशान अली ने 30 रन बनाए थे। वहीं बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तस्कीन अहमद, तंजिम हसन साकिब और रिसद ने 2-2-2 विकेट चटकाए थे।
वहीं बांग्लादेश ने 144 रनों के लक्ष्य को 17.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान लिटन दास ने 39 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए लिटन दास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला था। जिसके चलते बांग्लादेश ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था।
इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश की टीम दूसरे पायदार पहुंच गई। इसके अलावा तौहिद ने 35 रन बनाए थे। हांगकांग की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अतीक इकबाल ने 3.4 ओवर में 14 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने तैयार किए 5 ‘खुफिया हथियार’, बचकर रहना टीम इंडिया!
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
29 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines