ICC Rankings: 19 मार्च को आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी की है। टी-20 बैटिंग रैंकिंग में बाबर आजम को तगड़ा नुकसान हुआ है। वहीं न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज टिम साइफर्ट को तगड़ा फायदा हुआ है। उन्हें 20 पायदान का फायदा हुआ है। हाल ही में इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी और जीत में अहम रोल प्ले किया था।
बाबर आजम को हुआ नुकसान
बाबर आजम का बल्ला पिछले कुछ समय से नहीं चल रहा है। ऐसे में उन्हें आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वह 7वें पायदान से 8वें पायदान पर पहुंच गए हैं। बाबर को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह टॉप 10 से बाहर होने की कागार पर खड़े हैं। वहीं न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज टिम साइफर्ट जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने रैंकिंग में 20 स्थानों की छलांग लगाई है और अब सीधे 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जिसमें उनके 641 रेटिंग पॉइंट हैं।
ट्रेविस हेड का जलवा बरकरार
आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग में ट्रेविस हेड पहले स्थान पर बरकरार हैं। वह 856 रेंटिंग के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा 829 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं चौथे स्थान पर तिलक वर्मा 804 रेटिंग पॉइंट के साथ बने हुए हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव पांचवें स्थान पर 739 अंक के साथ बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
34 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
54 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines