Babar Azam: पाकिस्तान की लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। वो वनडे और टी20 टीम के कप्तान थे। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही टीम का कप्तान बनाया गया था। हाल के समय में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप से भी टीम पहले ही दौरे से बाहर हो गई थी। टीम को USA के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से ही बाबर आजम पर ही लिमिटेड ओवर टीम की कप्तानी छोड़ने का दबाव बन रहा था।
बाबर आजम ने कही ये बात
सोशल मीडिया पर कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं आज आपके साथ कुछ न्यूज शेयर करना चाहता हूं। मैंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को इस बारे में बता दिया था। इस टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं।”
उन्होंने आगे लिखा, “कप्तानी एक बहुत बड़ा सम्मान है और इसके साथ एक अतिरिक्त जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहता हूं। अपनी बल्लेबाजी का आनंद उठाना चाहता हूं। मैं परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं, जिसमें मुझे खुशी मिलती है। कप्तानी का पद छोड़ने के बाद मैं अपना ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर लगा पाऊंगा। आप के समर्थन के लिए धन्यवाद।
मोहम्मद यूसुफ ने भी दिया था इस्तीफा
बता दें कि इससे पहले मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सिलेक्टर पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया था।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
43 mins agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
2 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
5 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
5 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines