PAK vs NZ Babar Azam Record: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच भले ही न्यूजीलैंड ने जीत लिया हो लेकिन इस मैच में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। जिसके साथ बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच को भी पीछे छोड़ दिया है जबकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा तो इस मामले में बाबर से काफी पीछे रह गए हैं।।
बाबर आजम ने किया बड़ा कारनामा
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए थे। इस 37 रन की पारी के साथ ही बाबर आजम अब बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
इस मामले में विराट और रोहित काफी पीछे हैं। बाबर आजम के नाम अब बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में 67 पारियों में 2246 रन दर्ज हो गए हैं। जबकि इससे पहले इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच 76 पारियों में 2236 रनों के साथ पहले नंबर पर थे।
टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन
1. बाबर आजम (पाकिस्तान)- 2246 रन*
2. एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 2236 रन
3. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 2125 रन
4. रोहित शर्मा (भारत)- 1648 रन*
5. विराट कोहली (भारत)- 1570 रन
पाक को मिली 7 विकेट से हार
तीसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 178 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शादाब खान ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा बाबर ने 37 और सैम अय्यूब ने 32 रन बनाए थे। वहीं 178 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। कीवी टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्क चैपमैन ने सबसे ज्यादा 87 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 4 या 6? विराट कोहली के विकेट के बाद नया बवाल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB के गेंदबाजी आक्रमण पर उठ रहे सवाल, KKR के खिलाड़ी ने उड़ाया मजाक
ये भी पढ़ें:- ‘हर्षित को कोहली से माफी मांगनी चाहिए, अंपायर का निहायती घटिया निर्णय’, पूर्व दिग्गज के बेबाक बोल
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
8 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines