Australia vs Sri Lanka 1st Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश इंगलिस को को डेब्यू करने का मौका मिला और अपने डेब्यू मैच इंगलिस छा गए। पहली पारी में जोश इंगलिस ने शानदार शतक लगाकर एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम किया है।
टूटते-टूटते बच गया शिखर धवन का रिकॉर्ड
विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया गया है। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में इंगलिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। अब जोश इंगलिस डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे तेज शतक लगाने वाले वर्ल्ड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने किया था।
ये भी पढ़ें:- और कितनी बेइज्जती कराएगा पाकिस्तान! Champions Trophy पर आए इन 5 अपडेट से हर कोई हैरान
साल 2013 में शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करते हुए सबसे तेज शतक लगाया था। धवन ने उस मैच में महज 85 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। जबकि जोश इंगलिस को अपना शतक पूरा करने के लिए 90 गेंदें लगी। पहली पारी में इंगलिस ने 102 रन की पारी खेली, अपनी पारी के दौरान इंगलिस ने 10 चौके और 1 छक्का लगाया।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 654 रन
पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। ऑस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 654 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 232 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने 141 रन बनाए। वहीं ट्रेविस हेड ने 57 रन बनाए थे। वहीं श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रभाथ जयसूर्या और जेफरी वांडरसे ने 3-3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: विराट के लिए खतरा साबित हो सकता ये गेंदबाज, रहना होगा सावधान
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
42 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines