CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप ए से न्यूजीलैंड और भारत ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के मैच में हुई बारिश ने ग्रुप बी के समीकरण बदल दिए हैं। बारिश के चलते मैच बिना नतीजा रहे मैच से टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। भारत को ग्रुप स्टेज में एक मुकाबला और खेलना है जो कि दुबई के मैदान पर 2 मार्च को खेला जाएगा। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत किससे हो सकती है।
ग्रुप में टॉप पर रहेगी टीम इंडिया?
टीम इंडिया दो मैचों में जीत के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। पहले स्थान पर न्यूजीलैंड है जिसने 2 मैचों में ही जीत दर्ज की है लेकिन भारत से बेहतर रन रेट के चलते वो आगे है। इस ग्रुप का आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा और जो उस मैच में जीत हासिल करेगा वो ग्रुप में टॉप पर रहेगा।
सेमीफाइनल में हर ग्रुप से दो टीमें पहुंचेंगी। ग्रुप ए में टॉप पर रहने वाली टीम का सामना ग्रुप बी की दूसरे नंबर वाली टीम से होगा। इसी तरह ग्रुप बी में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम का मैच ग्रुप ए की टॉप टीम से होगा।
टीम इंडिया किससे खेलेगी सेमीफाइनल?
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के मैच में बारिश के चलते दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिला है। ग्रुप बी में फिलहाल सेमीफाइनल के लिए साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ही फेवरेट मानी जा रही हैं। इस लिहाज से इस मैच में नतीजा निकलना बहुत जरूरी था। इस मैच के बाद इंग्लैंड और अफगानिस्तान के लिए भी दरवाजे खुल जाएंगे। इस ग्रुप से अब कोई भी टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। भारत के लिए परेशानी ये है कि आखिरी वक्त तक विरोधी सामने ना आने पर तैयारियों में कमी हो सकती है।
ये भी पढ़िए- IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स में हुई दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री, क्या इस सीजन खत्म हो पाएगा खिताब का सूखा?
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
26 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines