Australia vs New Zealand T20 : ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला वेलिंगटन स्टेडियम में खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 20 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसके साथ ही अब ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
टिम डेविड ने पलटा मैच
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने टिम साउदी की आखिरी गेंद पर चौका मारकर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में बढ़त दिलाई। 216 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। हालांकि उन्होंने 29 रन पर ही ट्रेविस हेड का महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिया था। पर उसके बावजूद उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करना जारी रखा था।
छठे ओवर की अंतिम गेंद पर डेविड वॉर्नर 20 गेंदों पर 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद कप्तान मिचेल मॉर्श ने यहां से मोर्चा संभाला और 44 गेंदों पर 7 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 72 रन ठोक दिए। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने भी 11 गेंदों पर 25 रन की आतिशी पारी खेली। वहीं टिम डेविड ने 10 बॉल पर 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से महत्वपूर्ण 31 रन की बेहतरीन पारी खेली। जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद तक गए इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें- ICC Test Ranking: यशस्वी जायसवाल को हुआ तगड़ा फायदा, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में मारी लंबी छलांग
रचिन रविंद्र ने खेली कमाल पारी
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 35 गेंदों पर 6 छक्के और 2 चौकों की मदद से 68 रन ठोक दिए। इसके अलावा डेवोन कॉन्वे ने भी 46 गेंदों पर 63 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 113 की साझेदारी की थी। जिसके दमपर न्यूजीलैंड 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बात करें तो टीम में सबसे अनुभवी लेग स्पिनर एडम जैम्पा ने 3 ओवर की गेंदबाजी में 14 की इकॉनमी से 42 रन लुटा दिए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने भी 2 ओवर की गेंदबाजी में 32 रन खर्च किए।
ये भी पढ़ें-IPL 2024 : सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, पुलिस केस में फंसा यह स्टार खिलाड़ी
टिम साउदी ने किया निराश
न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने गेंदबाजी में काफी निराश किया। उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 13 की इकॉनमी से रन देते हुए 52 रन खर्च कर दिए। इसके अलावा एडम मिल्ने ने भी 4 ओवर की गेंदबाजी में 53 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। वहीं कप्तान मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी ने भी 4 ओवर की गेंदबाजी में 42 रन लुटा दुए। हालांकि मिचेल सैंटनर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 ओवर में 2 विकेट भी हासिल किए थे। मगर फिर भी वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अब दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की तरफ से इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
55 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines