Australia vs India 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह पहले मैच में कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा पर्थ टेस्ट की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही है। वहीं रिपोर्ट सामने आ रही है कि पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
यश दयाल को मिल सकता है मौका
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी टीम इंडिया में चुना गया है। मोहम्मद शमी अभी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, ऐसे में यश दयाल पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इसके अलावा पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह की तेज पिच बनाई है, उसपर दयाल को काफी फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- ‘खुद पर विश्वास सबसे ज्यादा…’ पर्थ टेस्ट से पहले बुमराह की दो टूक, कंगारू खेमे में मची खलबली
पर्थ में ये खिलाड़ी जमकर प्रैक्टिस भी कर रहा है, जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि दयाल को पहले टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इससे पहले यश को न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया था, लेकिन वहां उनको डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था।
कितने तेज गेंदबाजी विकल्प मौजूद
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे विकल्प मौजूद है। पर्थ की पिच को लेकर बीते दिन रिपोर्ट सामने आई थी कि ऑस्ट्रेलिया ने यहां हरी घास वाली तेज पिच बनाई है। जिसपर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने वाली है। पिच में काफी गति और उछाल देखने को मिलने वाला है। ऐसे में टीम इंडिया चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इन 5 टीमों को होगी नए कप्तान की तलाश, आगामी सीजन होगा बेहद खास
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
37 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines