Anthony Albanese Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पांचवें टेस्ट मैच से पहले सिडनी में कंगारू पीएम एंथनी अल्बानीज ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों संग खास मुलाकात की। प्रधानमंत्री की विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह संग तस्वीरें भी वायरल हुईं। बुमराह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए अब तक काल साबित हुए हैं। इंडियन फास्ट बॉलर ने कंगारू टीम के बैटर्स की नाक में जमकर दम किया है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने बुमराह से निपटने के लिए नया कानून पास करने का फैसला लिया है। उन्होंने प्लेयर्स संग स्पेशल मीटिंग में इस बात का जिक्र किया।
बुमराह के लिए नया कानून?
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज बुमराह की गेंदबाजी से खासा प्रभावित हुए हैं। उन्होने भारतीय तेज गेंदबाज की जमकर तारीफों के पुल बांधे। इसी दौरान पीएम ने माजाकिया अंदाज में बुमराह को लेकर एक खास कानून पास करने की भी बात कही। उन्होंने कहा, “हमको एक कानून पास करना चाहिए, जिसमें यह लिखा हो कि बुमराह को यहां पर बाएं हाथ से गेंदबाजी करनी होगी। वह जब भी गेंदबाजी करने आते हैं, तो उत्सुकता पैदा करते हैं।” बुमराह के लिए यह सीरीज कमाल की रही है। अब तक खेले गए चार टेस्ट मैचों में जस्सी ने कुल 30 विकेट अपने नाम किए हैं। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह टॉप पर पहुंच चुके हैं। मेलबर्न में खेले गए आखिरी टेस्ट में भी बुमराह ने 9 विकेट अपने नाम किए थे।
ऑलटाइम रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
जसप्रीत बुमराह के पास सिडनी में होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में एक और कीर्तिमान स्थापित करने का सुनहरा मौका होगा। बुमराह इस सीरीज में अब तक 30 विकेट निकाल चुके हैं और अगर वह सिडनी में तीन विकेट झटकने में सफल रहते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे। बुमराह एक बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के नाम दर्ज है। भज्जी ने साल 2000-2001 में खेली सीरीज में कुल 32 विकेट अपने नाम किए थे।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
57 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines