हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑस्ट्रेलियाई विश्व विजेता बना इस टीम का कोच, दूसरे देश में संभालेगा बड़ी जिम्मेदारी

Darren Lehmann: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डैरेन लेहमैन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब इस टीम के लिए हेड कोच का जिम्मा संभालेंगे।

विज्ञापन

Darren Lehmann: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी डैरेन लेहमैन को बड़ी जिम्मेदरी मिली है। वह इंग्लैंड में नॉर्थम्पटनशायर के लिए कोचिंग संभालेंगे। उन्हें 2 साल के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। डैरेन लेहमैन का शुमार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों में किया जाता है। उन्होंने साल 1999 विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन भी किया था।

डैरेन लेहमैन को मिली अहम जिम्मेदारी

54 साल के डैरेन लेहमैन नॉर्थम्पटनशायर टीम में जॉन सैडलर की जगह लेंगे। सैडलर ने सितंबर में नॉर्थेंट्स के विटैलिटी ब्लास्ट क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद मुख्य कोच के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि लेहमैन को साल 2020 में दिल का दौरा पड़ने के बाद कोचिंग से ब्रेक लेना पड़ा था। लेकिन अब वह फरवरी 2025 से टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया में गर्मी के दौरान एबीसी के लिए कॉमेंट्री करना है।

कोच बनने के बाद दिया बयान

नॉर्थम्पटनशायर का कोच बनाने के बाद लेहमैन ने कहा कि नॉर्थम्पटनशायर का हमारे खेल में शानदार इतिहास रहा है और मैं खिलाड़ियों से मिलने, क्लब और इसके अतीत के बारे में जानने और आने वाले महीनों और वर्षों में अपना इतिहास बनाने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: Delhi Capitals की इस बात से नाखुश Rishabh Pant! क्या सच में छोड़ेंगे टीम का साथ?

1999 विश्व कप का रहे हिस्सा

लेहमैन ने 1999 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ विजयी रन भी बनाए थे। इस मैच में उन्होंने 9 मैच में 13 रन भी बनाए थे।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने साल 1996 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने देश के लिए 27 टेस्ट मैच में 44.95 की औसत के साथ 1798 रन बनाए हैं। इसके अलावा 117 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 38.96 की औसत के साथ 3078 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 5 शतक के अलावा 10 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि वनडे में उनके बल्ले से 4 शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, डरा रहा 7 साल पुराना रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola