Australia vs England: टेस्ट क्रिकेट के लिए साल 2027 काफी स्पेशल होने जा रहा है, क्योंकि इस साल मेंस टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसको खास बनाने के लिए अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा ऐलान कर दिया है, जहां मार्च 2027 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में पिंक बॉल से एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा।
11 मार्च से शुरू होगा टेस्ट
दोनों टीमों के बीच यह स्पेशल टेस्ट 11 मार्च से 15 मार्च के बीच खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलियाई टीम एमसीजी में फ्लड लाइट में टेस्ट खेलेगी, जहां 1877 में पहला टेस्ट मैच और 1977 में शताब्दी टेस्ट खेला गया था। खास बात यह है कि इन दोनों ही टेस्ट में कंगारू टीम को 45 रनों से जीत हासिल हुई थी। यह मैच 2027 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद होगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लेकर बड़ा अपडेट, इस खिलाड़ी का नाम आया सामने
‘यह एक महान आयोजन में से एक होगा’
इसका मतलब यह भी है कि 2027 इंडियन प्रीमियर लीग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी देर से जुड़ पाएंगे। साल 2027 में आईपीएल का आयोजन 14 मार्च से 30 मई तक होने की उम्मीद है। इसको लेकर सीए के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा, ‘एमसीजी में 150वीं वर्षगांठ टेस्ट महान क्रिकेट आयोजनों में से एक होगा और फ्लड लाइट में खेलना हमारे खेल की शानदार विरासत और टेस्ट क्रिकेट के आधुनिक विकास का जश्न मनाने का शानदार तरीका होगा।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हम इसमें सुनिश्चित करना चाहेंगे कि इसे ज्यादा से ज्यादा फैंस देख पाएं। शताब्दी टेस्ट में कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जहां डेविड हुक्स द्वारा टोनी ग्रेग की गेंद पर लगातार पांच चौके, रिक मैककोस्कर द्वारा टूटे जबड़े के साथ बल्लेबाजी करना और डेरेक रैंडल का जुझारू शतक शामिल है। मुझे यकीन है कि 150वां टेस्ट फैंस को जिंदगी भर की यादें देकर जाएगा।’
यह भी पढ़ें: CT 2025: टीम इंडिया का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, फैंस का उमड़ा जनसैलाब
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines