IND vs AUS Perth Test: इंतजार की घड़ियां बस खत्म होने को है। 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के रोमांच का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला ही तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग कहे जाने वाले पर्थ में होना है। घर में न्यूजीलैंड के हाथों बुरी तरह से हारकर आई टीम इंडिया कंगारू धरती पर धमाल मचाने को बेकरार होगी। हालांकि, पहले टेस्ट में टीम को नियमित कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बिना उतरना होगा। रोहित-गिल के ना होने से भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर थोड़ा कमजोर दिख रहा है। ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के बेमिसाल रिकॉर्ड ने भी भारतीय खेमे की नींद उड़ा रखी है। छह साल पहले इसी ग्राउंड पर कंगारुओं ने टीम इंडिया को चारों खाने चित किया था।
पर्थ में ऑस्ट्रेलिया का दमदार रिकॉर्ड
पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड कमाल का रहा है। इस मैदान पर कंगारुओं ने अब तक चार टेस्ट मैच खेले हैं। भारतीय टीम के लिए चिंता की बात यही है कि ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर आजतक हार का मुंह नहीं देखा है। मेजबान टीम ने ऑप्टस स्टेडियम में कुल चार टेस्ट मैच खेले हैं और चारों में ही टीम के हाथ जीत लगी है। इस ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट भारत के खिलाफ ही खेला था, जहां कंगारुओं ने 146 रन से मैदान मारा था।
छह साल पहले हुआ था बुरा हश्र
भारतीय टीम ने ऑप्टस स्टेडियम में एकमात्र मुकाबला साल 2018 में खेला था, जहां टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 326 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत की पूरी टीम 283 रन बनाकर ढेर हो गई थी। दूसरी इनिंग में मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए थे और पूरी टीम 243 रन बनाकर सिमट गई थी। हालांकि, चौथी पारी में इंडियन बैटर्स का हाल और भी बेहाल रहा था। भारत की पूरी टीम महज 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। दूसरी इनिंग में टीम इंडिया के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे थे।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
49 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines