Australia Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच हाल ही में टी20 सीरीज खेली गई थी। जिसको ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम किया था। इस सीरीज को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को ट्रॉफी नहीं मिली, बल्कि ट्रॉफी की जगह कंगारू टीम को एक कटोरी दी गई। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड का दौरा किया था।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर स्कॉटलैंड क्रिकेट का काफी मजाक भी बनाया जा रहा है। सीरीज जीतने के बाद अक्सर टीम को कोई कप या ट्रॉफी दी जाती है लेकिन स्कॉटलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जो दिया है उसकी अब काफी चर्चा भी हो रही है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को जो कटोरी मिली है वो कोई मामूली कटोरी नहीं है।
ये भी पढ़ें:- Video: क्या सरफराज खान बिना खेले ही हो जाएंगे टीम इंडिया से बाहर? दिग्गज ने दिए संकेत
कटोरी में क्या है खास?
कुछ रिपोर्ट के मुताबिक सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श को जो कटोरी दी गई थी, वो कोई मामूली नहीं थी। उस कटोरी को स्कॉटिश सैवेनिर कहा जाता है। जिसका इस्तेमाल व्हिस्की रखने के लिए होता है। चूंकि व्हिस्की स्कॉटलैंड की नेशनल ड्रिंक है तो जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ये स्कॉटिश सैवेनिर दी गई। इस कटोरी को देखकर ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम हंसने लगी थी। अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है और फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड का किया था सूपड़ा साफ
इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था और मेजबान टीम को एक भी मैच नहीं जीतने दिया था। पहले मैच को कंगारू टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे मैच पर 70 रनों से कब्जा किया था। वहीं तीसरे मैच को मिचेल मार्श की टीम ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी अपडेट आई सामने, ICC का डेलीगेशन आएगा पाकिस्तान
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
7 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines