India vs Australia: पिछले कुछ सालों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैचों में कई बार खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। यही वजह है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर आक्रामकता के कई मामले सामने आए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने भारत के उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो उन्हें खिलाफ सबसे ज्यादा स्लेजिंग करता है। हैरानी वाली बात यह है कि इसमें विराट कोहली का नाम नहीं है।
सोशल मीडिया पर स्टार स्पोर्ट्स द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने एक सुर में कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा स्लेजिंग करने वाले खिलाड़ी हैं।
करारी हार पर फूटा हरमनप्रीत कौर का गुस्सा, बताया कहां हुई बड़ी चूक?
पंत की पेन संग स्लेजिंग हुई थी वायरल
इसी वीडियो में पंत के 2018 टेस्ट सीरीज के दौरान कंगारू कप्तान टिम पेन के साथ की गई स्लेजिंग को दिखाया गया है। इसमें पंत के साथ कंगारू खिलाड़ियों की मजेदार मूमेंट्स को भी शेयर किया गया है। बाद में पंत ने वीडियो में स्लेजिंग को लेकर कहा, ‘कोई भी योजना बनाकर ऐसा नहीं करता। लेकिन जब कोई ऐसा करता है तो मुझे अच्छा नहीं लगता। इसलिए मैं विनम्रता से स्लेजिंग का जवाब देता हूं।
कंगारुओं के खिलाफ जमकर गरजता है पंत का बल्ला
बता दें कि उत्तराखंड में जन्मे इस क्रिकेटर ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में जोरदार प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को दूसरे टेस्ट से ही टीम में शामिल किया गया था और सिडनी में तीसरे टेस्ट में उन्होंने 97 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिससे भारत ऐतिहासिक मैच को ड्रॉ कराने में सफल रहा था। उन्होंने ब्रिसबेन में खेले गए अगले मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया और 89 रनों की पारी खेली।
ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
14 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
24 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
51 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines