Australia vs West Indies 2nd Test: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच ग्रेनाडा में खेला जा रहा है। मैच में एक बार फिर से वेस्टइंडीज की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। जिसके चलते पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑलआउट हो गई थी। पिछले मैच में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी काफी कमाल की रही थी, ऐसा ही कुछ दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिल रहा है। पहले दिन आरसीबी की पूर्व गेंदबाज कंगारू टीम पर कहर बनकर टूटा।
286 रनों पर सिमट गई ऑस्ट्रेलिया
वेस्टइंडीज दौरे पर अभी तक ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है, खासकर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने जिस तरह से अभी तक इस सीरीज में बल्लेबाजी की है उसके चलते टीम पहले ही दिन ऑलआउट हो जा रही है। दूसरे टेस्ट मैच के दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस पारी में भी कंगारू टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ। पहले दिन सैम कोंस्टास ने 25, उस्मान ख्वाजा ने 16, कैमरूम ग्रीन 26 और स्टीव स्मिथ ने महज 3 रन बनाए थे।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाज जरूर रन बना रहे थे। पिछले मैच के हीरो रहे ट्रैविस हेड ने दूसरे मैच के पहले दिन 29 रन की पारी खेली। इसके अलावा एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 63 और ब्यू वेबस्टर ने 60 रन बनाए थे। पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 286 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
इस गेंदबाज ने मचाया कहर
एक बार फिर से वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम मैच के पहले ही दिन ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अल्जारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। अल्जारी आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे।
वहीं अल्जारी के अलावा जेडन सील्स ने 2, शमर जोसेफ ने 1, एंडर फिलिप्स ने 1 और जस्टिन ग्रेव्स ने 1 विकेट चटकाया था। अब फैंस को वेस्टइंडीज से बल्लेबाजी में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, हालांकि पिछले मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम के हित में रवींद्र जडेजा ने तोड़ दिया BCCI का ये नियम, क्या अब मिलेगी सजा?
संबंधित खबरें
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
16 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
28 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
38 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines