India A vs Australia A: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस सीरीज के शुरू होने से टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बज गई है, जहा ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में छह विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की है। इस नतीजे के बाद पैट कमिंस की अगुवाई में कंगारू टीम एक बढ़े हुए मनोबल के साथ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारत का सामना करेगी।
केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा सहित कई सीनियर भारतीय टीम के सदस्यों की मौजूदगी के बावजूद भारत ए ने मैके और मेलबर्न दोनों मैचों में हार का सामना किया। दूसरे टेस्ट में सैम कोंस्टास की नाबाद 73 रन की पारी की बदौलत कंगारू टीम ने शनिवार को भारत को आसानी से 2-0 से मात की और सीरीज पर भी कब्जा जमाया।
ऑस्ट्रेलिया की खराब रही शुरुआत
168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए की टीम पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में थी, लेकिन कोंस्टास ने एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। कोंस्टास को यहां सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: मार्को जेनसन के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने खोया आपा, जमकर हुई बहस का VIDEO वायरल
कोंस्टास-वेबस्टर को आउट नहीं कर सकी भारतीय टीम
लेकिन इसके बाद मैकस्वीनी और ओलिवर डेविस के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ए एक बार फिर मुश्किल स्थिति में घिर गई, जिससे टीम का स्कोर 73-4 हो गया। लेकिन इसके बाद कोंस्टास को ब्यू वेबस्टर का अच्छा साथ मिला और दोनों ने नाबाद 96 रनों की साझेदारी करके मेहमान टीम को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया।
इससे पहले नितीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरेल ने छठे विकेट के लिए 94 रन जोड़कर भारत की बढ़त को 100 रन के पार पहुंचाया। जुरेल ने मैच में अपनी दूसरी फिफ्टी पूरी की और 122 गेंदों पर 68 रन बनाए, जबकि नितीश ने 81 गेंदों का सामना करके 38 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बाद तनुश कोटियन ने 44 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 29 रनों की पारी खेलकर भारत की लीड 167 रनों तक पहुंचा दी।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: फैंस को मिला भारत-पाकिस्तान मैच का तोहफा, इस दिन टकराएंगी एशिया की दोनों दिग्गज टीमें
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
4 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
23 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines