हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जसप्रीत बुमराह ने मुंबई के लिए रच दिया इतिहास, तोड़ दिया महान लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा कारनामा किया। उन्होंने लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

Jasprit Bumrah: 27 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रच दिया। उन्होंने पहला झटका लखनऊ को दिया और मुंबई के लिए सबसे सफल गेंदबाज बन गए। बुमराह अब आईपीएल इतिहास में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने इस मैच में एडेन मार्करम को चलता किया।

जस्सी का बड़ा करिश्मा

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है और इसमें कई शानदार गेंदबाजों ने खेला है। टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अब जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने अब तक 171 विकेट चटकाए हैं। बुमराह अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके बाद लसिथ मलिंगा का नाम आता है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 170 विकेट झटके हैं। मलिंगा की यॉर्कर गेंदों को खेल पाना बल्लेबाजों के लिए बहुत मुश्किल होता था। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह हैं, जिनके नाम 127 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा मिचेल मैक्लेनाघन ने 71, किरोन पोलार्ड ने 69 और हार्दिक पंड्या ने 65 विकेट झटके हैं। इन गेंदबाजों के दम पर मुंबई इंडियंस ने कई मैचों में जीत हासिल की है।

विज्ञापन

आईपीएल इतिहास में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

क्रमांक खिलाड़ी का नाम विकेट की संख्या
1 जसप्रीत बुमराह 171
2 लसिथ मलिंगा 170
3 हरभजन सिंह 127
4 मिचेल मैक्लेनाघन 71
5 किरोन पोलार्ड 69
6 हार्दिक पांड्या 65

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola