Asif Ali Retirement: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी आसिफ अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनको लंबे समय से टीम में मौका नहीं मिला है, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में आसिफ खेलते हुए दिखाई देंगे।
सोशल मीडिया पर की पोस्ट शेयर
आसिफ अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि मेरे लिए पाकिस्तान की जर्सी पहनना गर्व की बात है। क्रिकेट के मैदान पर अपने देश की सेवा करना मेरे लिए सबसे गौरवपूर्ण अध्याय है।” आसिफ घरेलू क्रिकेट और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में खेलना जारी रखेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मचाया था धमाल
आसिफ अली को उनकी आक्रामक शैली के लिए जाना जाता था, जिसका एक नजारा उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पेश किया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में महज 7 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले 4 छक्के निकले थे और आसिफ का स्ट्राइक रेट 357 का रहा था।
ऐसा रहा आसिफ का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
आसिफ अली ने पाकिस्तान के लिए 21 वनडे और 58 टी20 मैच खेले थे, हालांकि उनको टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला था। 21 वनडे मैचों में बल्लेबाजी करते हुए आसिफ ने 382 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे। वहीं टी20 में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 577 रन बनाए थे। टी20 में आसिफ के बल्ले से कोई अर्धशतक नहीं निकला था।
आखिरी टी20 मैच आसिफ ने साल 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में उनको बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा साल 2018 में आसिफ ने टी20 में अपना डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ें:-मिचेल स्टार्क ने किया टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी जानकारी
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines